हॉर्न की आवाज सुनते ही सूरज और बबली उछलते हुए बाहर की ओर दौड़े, “नानी आ गईं, नानी आ गईं!”
नानी ने गाड़ी से उतरते ही प्यार से बच्च्चों को लिपटा लिया। फिर नानी ने रामू काका को आदेश दिया, “झोले में रखे आटे के लड्डू तुरंत किसी डिब्बे में रख दो।”
लड्डू का नाम सुनते ही बच्चे मचल गए और तुरंत खाने की जिद करने लगे। हंसते हुए नानी ने कहा, “हाथ तो धो लो। तुम जानते हो, खाने का सामान छूने से पहले साबुन से हाथ धोना जरूरी होता है, जिससे कोई बीमारी न हो। चलो, तुम लोग भी हाथ धोओे।”
सुबह से ही घर के बाहर की सड़क पर चहल-पहल थी। बबली नानी के साथ गेट पर आई, तो देखा कि कई मजदूर सड़क के दोनों तरफ गड्ढे खोद रहे थे। इतने में पापा और सूरज भी गेट पर आ गए। पापा बोले, “फिर वही हर साल की नौटंकी। फिर नगर निगम पेड़ लगाएगी और फिर ध्यान न रखने के कारण पेड़ मर जाएंगे और फिर अगले साल यह पेड़ लगाने का सिलसिला चलता रहेगा।”
नानी ने हैरान होकर पूछा, “सड़क के दोनों तरफ रहने वाले लोग इन पेड़ों का ध्यान क्यों नहीं रखते?”
पापा बोले, “ये पेड़ तो सरकार की जमीन पर हैं। इनका ध्यान रखने, पानी देने आदि का काम तो नगर निगम का है न।”
नानी ने आश्चर्य से उन्हें देखा। फिर धीमे से मुसकरा दीं।
उस दिन शाम से ही नानी ने रामू काका से चिठ्ठी भेजकर उस सड़क के 20 मकानों में रहने वालों से मिलने का समय मांगा। नानी ने सूरज और बबली को भी साथ लेे लिया कि वह भी अपने पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों से जान-पहचान कर लेंगे।
नानी हर घर में जातीं और अपना परिचय देने के बाद वहां रहने वाले लोगों से अनुरोध करतीं, “हमारे मोहल्ले में सड़क किनारे ‘पब्लिक’ जमीन पर पेड़ लगवाए जा रहे हैं। पब्लिक की जमीन यानी हम सब की जमीन है, तो उनका ध्यान हम सबको रखना चाहिए। वैसे भी इनसे जो ऑक्सीजन मिलेगी, उसका लाभ भी तो यहां रहने वाले हम सब लोगों को ही मिलेगा। बिना ऑक्सीजन तो हम सब जीवित नहीं रह सकते और पेड़ तो इसे हमें मुफ्त में देते हैं।”
बस क्या था! हर घर के बाहर लगा पौधा उस घर में रहने वालेे की जिम्मेदारी हो गया। कोई सोनू का पौधा था, तो कोई गुड़िया का। सब न केवल अपने-अपने पौधों में पानी देते, बल्कि दूसरे के पौधों में भी कचरा फेंकने, शाखा तोड़ने से लोगों को रोकते।
आज दो साल में ही लगाए हुए पौधे बड़े हो गए हैं। अनेक पेड़ों में पक्षियों और गिलहरियों ने अपना घर बना लिया है। सड़क पर छाया हो गई है और मोहल्ले वाले एक सूत्र में एक परिवार में बंध गए हैं। सब अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने मोहल्ले का ध्यान रखते हैं और मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं।
और जब भी नानी आती हैं, उन्हें हर घर में खाने पर बुलाया जाता है।
Study Corner
नानी का करिश्मा
Find Educational Articles At Knowledge Center
Daily Read Articles - Knowledge Boosters
Online Study Material For Class 1 to class 12
Solution and MCQ desk For School Students
News Center
Science, Fiction and Nature
- The board game Oceans captures the beauty and ferocity of marine life
- Will Australia’s forests bounce back after devastating fires?
- Wolves regurgitate blueberries for their pups to eat
- Jellyfish snot can sting swimmers who never touch the animal
- Snakes suffered after a frog-killing fungus wiped out their food
- One blind, aquatic salamander may have sat mostly still for seven years
- A new lizard parasite is the first known to move from mom to baby
- A distant cousin of jellyfish may survive without working mitochondria
- Bright yellow spots help some orb weaver spiders lure their next meal
- Sea turtles may confuse the smell of ocean plastic with food
Covid 19
- Infecting people with COVID-19 could speed vaccine trials. Is it worth it?
- Wastewater could provide up to a week of warning for a COVID-19 spike
- Genetic risk factors for Alzheimer’s also raise the risk of getting COVID-19
- Taking hydroxychloroquine may not prevent COVID-19 after exposure
- 5 reasons you might be seeing more wildlife during the COVID-19 pandemic
- Lockdowns may have averted 531 million coronavirus infections
- How often do asymptomatic people spread the coronavirus? It’s unclear
- A critically ill COVID-19 patient just got a double lung transplant
- The FDA has canceled emergency use of hydroxychloroquine for COVID-19
- COVID-19 lockdowns helped people get more, but not necessarily better, sleep
All Indian Educational Courses | Course details, Duration, Eligibility Criteria, Skillset, Jobs
- Courses After MBA | Courses After MBA Details, Job Oppurtunities, Salary
- Polytechnic Courses | Polytechnic Courses to Pursue After 10th and 12th
- Diploma in Electrical Engineering | Course Details, Duration, Eligibility Criteria, Skillset, Admission Procedure, Syllabus, and Job
- Diploma in X-Ray Technology Course Details | Eligibility, Admission, Fee Structure, Syllabus, Jobs, and Salary
- Diploma in Civil Engineering | Course Details, Eligibility Criteria, Fee Structure and Salary
- Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) | Duration, Eligibility Criteria, Admission Process, Syllabus, Career Prospects
- Diploma in Automobile Engineering | Eligibility Criteria, Syllabus, Fee Structure & Jobs
- Diploma in Banking and Finance | Eligibility Criteria, Duration, Admission Process, Job, Salary
- Diploma in Engineering Courses | Eligibility, Entrance Exams, Top Colleges, Jobs & Salary
- Diploma Plumbing | Eligibility Criteria, Course Duration, Admission Process, Salary
- Diploma Courses :Diploma Courses | List of Best Diploma Courses After 10th and 12th
- Diploma Courses | List of Best Diploma Courses After 10th and 12th
- Best Courses after 10th Standard | Complete Guide on Which Stream & What to Choose After 10th
- How to Get Admission in M.Tech Courses at IITs, NITs Without GATE Score | Tech Admission Procedure. Eligibility
- B.Tech Syllabus 2021 | Overview, Subjects, Duration, and Exam Preparation
Student Corner - Hindi
- मानव तंत्र से सम्बंधित प्रश्न - उत्तर
- प्रोग्रामर कैसे बने
- जैव विकास_महत्वपूर्ण प्रश्न
- मानव के प्रमुख सामान्य रोग - Important & Common Human Diseases
- भारतीय अर्थव्यवस्था के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न
- भारत के रेल - मंडल एवं उनके मुख्यालय
- पृथ्वी की संरचना से संबंधित प्रश्न
- बहुल आवेशों के मध्य बल एवं अध्यारोपण का सिद्धांत - 12th Class Physics
- भारतीय नागरिकता व इसके प्रावधान
- उपयोगी रसायनों से सम्बंधित प्रश्न
- पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज से संबंधित प्रश्न
- उत्सर्जन तन्त्र ( Excretory system )
- परमाणु सिद्धांत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
- भारत की प्रमुख नदियाँ
- विद्युत क्षेत्र_12th Class Physics Notes
- ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास से संबंधित प्रश्न
- अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित हार्मोन एवं कार्य
- आनुवंशिकी_महत्वपूर्ण प्रश्न
- न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
- मानव रक्त परिसंचरण तंत्र ( Blood Circulatory System)
Kisan Sewa
- उद्यानिकी फसलें - लहसून उत्पादन हेतु उन्नत उत्पादन तकनीक
- उद्यानिकी फसलें - टमाटर का विपुल उत्पादन
- उद्यानिकी फसलें - अदरक की खेती
- मछली पालन के लिए स्थान, जल और मिट्टी है खास
- गेहूं की गौ आधारित जैविक खेती
- खेती की आधुनिक तकनीक जल प्रबंधन
- सब्जी की खेती से किसान बने लखपति
- पशुधन बीमा योजना में प्रीमियम पर 70 प्रतिशत अनुदान
- चारा फसल लगाने का सही तरीका
- मूंग का रिकॉर्ड उत्पादन
Comments powered by CComment